लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जल्द यूरोपीय मानकों पर आधारित सड़कें होंगी: जैन

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:20 IST

Open in App

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को चिराग दिल्ली में एक सड़क के निर्माण का मुआयना किया, जिसका पुनर्विकास यूरोपीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। उनका कहना है कि पूरी दिल्ली में इसी तरह के मानकों के आधार पर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चिराग दिल्ली-शेख सराय की 800 मीटर सड़क का पुनर्विकास पीडब्ल्यूडी कर रहा है, जिसमें साइकिल के लिए एक ट्रैक भी है। इसका पुनर्विकास सार्वजनिक स्थान डिजाइन के यूरोपीय मानकों के आधार पर किया जा रहा है। जैन ने एक बयान में कहा, “दिल्ली में जल्द ही यूरोपीय मानकों पर आधारित खूबसूरत सड़कें होंगी। अपने काम, प्रतिबद्धता और समर्पण से हम राष्ट्रीय राजधानी की सूरत बदल देंगे। हम पहले चरण में 540 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास करेंगे।” जैन और सिसोदिया दोनों ने परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की और पूरी दिल्ली में इस तरह से सड़कों के पुनर्विकास के निर्देश दिए। सिसोदिया ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली सुंदर सड़कें और सार्वजनिक स्थान विश्व स्तरीय शहर का सार हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शनिवार को चिराग दिल्ली-शेख सराय सड़क का दौरा किया था और अधिकारियों को पूरी राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से सड़कें बनाने के निर्देश दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारतकेजरीवाल रो रहा है यार, तू कहां रह गया?, वीडियो वायरल, पत्रकार ने कैमरामैन को कुछ यूं बुलाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'