लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में शराब की बिक्री के लिए शुरू वेबसाइट खुलते ही हुई बंद, दुकानों पर उमड़ी भीड़

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:45 IST

एक अधिकारी ने कहा कि शराब खरीदने के वास्ते ई टोकन लेने के लिए बृहस्पतिवार शाम को चालू की गई सरकारी वेबसाइट पर भारी मात्रा में ऑनलाइन ट्रैफिक आने के कारण वह शुरू होते ही बंद हो गई। बहुत से लोगों ने बार-बार टोकन लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार द्वारा शराब प्रेमियों को ई टोकन देने के उद्देश्य से शुरू की गई वेबसाइट भारी ट्रैफिक आने के कारण बंद हो गई और शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही।एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना संपर्क किए घर तक शराब पहुंचाने के विकल्प पर भी सरकार विचार कर रही है।

दिल्ली सरकार द्वारा शराब प्रेमियों को ई टोकन देने के उद्देश्य से शुरू की गई वेबसाइट भारी ट्रैफिक आने के कारण बंद हो गई और शहर में शराब की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना संपर्क किए घर तक शराब पहुंचाने के विकल्प पर भी सरकार विचार कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने बिना संपर्क के घर तक शराब पहुंचाने तथा ऑनलाइन बिक्री की सुविधा देने के मसले पर शुक्रवार को राज्यों से विचार करने को कहा था।

बृहस्पतिवार को राज्य सरकार द्वारा ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की गई थी ताकि शराब की दुकानों पर भीड़ कम हो और लॉकडाउन के दौरान सामाजिक नियमों का पालन किया जा सके। दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि वेबसाइट के साथ कुछ समस्या आ गई थी जिसे दूर किया जा रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “हमने शराब खरीदने के लिए ई टोकन सेवा कल से शुरू की थी और वेबसाइट में कुछ समस्या है जिसे दूर किया जा रहा है।”

एक अधिकारी ने कहा कि शराब खरीदने के वास्ते ई टोकन लेने के लिए बृहस्पतिवार शाम को चालू की गई सरकारी वेबसाइट पर भारी मात्रा में ऑनलाइन ट्रैफिक आने के कारण वह शुरू होते ही बंद हो गई। बहुत से लोगों ने बार-बार टोकन लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

कुछ खरीदारों ने शिकायत की कि उन्हें आगे की तारीख का टोकन प्राप्त हुआ। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि उनके पास वैध टोकन था लेकिन दुकान पर भारी भीड़ होने के कारण शराब खरीदने में उन्हें बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में शराब पर 70 फीसदी कोरोना शुल्क लगाने के खिलाफ अदालत में जनहित याचिका

दिल्ली में शराब की कीमतों पर 70 फीसदी कोरोना शुल्क लगाने के खिलाफ शुक्रवार को उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है।

दिल्ली सरकार ने तीन मई को सरकार द्वारा संचालित शराब की सभी 150 दुकानें खोलने का निर्देश दिया था। इसके अगले ही दिन यानि चार मई को सरकार ने हर किस्म की शराब पर 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क लगा दिया था।

सरकार के इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को दायर याचिका पर 11 मई को सुनवाई होने की उम्मीद है।

याचिका में चार मई की उस अधिसूचना को रद्द करने की अपील की गई है। जनहित याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता ललित वलेचा ने सरकार के इस फैसले को मनमाना करार दिया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाशराबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारBudget 2026: शराब महंगी या सस्ती? जानें निर्मला सीतारमण ने बजट पेशी में लिकर को लेकर क्या कहा

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस