लाइव न्यूज़ :

Weather Report: आज तेज हवाओं से बदलेगा दिल्ली का मौसम, कई राज्यों में है बारिश की भारी संभावना, जानें शहरों की वेदर रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: February 19, 2022 12:25 IST

Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप पर अगले दो दिनों तक तेज बारिश भी हो सकती है।देश के कई हिस्सों में हल्की बढ़ी हुई ठंड भी देखने को मिल सकती है।

Weather Report Latest Updates:मौसम विभाग ने बताया कि देश की राजधानी में आज और कल तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है जिससे आपको फिर से ठंड महसूस हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ठंड का प्रकोप कम हुआ है जिससे मौसम भी सामान्य हुआ है। लेकिन अचानक तेज हवाओं से दिल्ली का मौसम एक बार फिर गड़बड़ा सकता है। IMD ने देश के कई और राज्यों में बारिश होने की भी बात कही है। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश होने की भी भारी संभावना है।

कई राज्यों में हो सकती है बारिश

IMD ने देश के कई और राज्यों में बारिश होने की भी बात कही है। विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप पर तेज बारिश होने की भी भारी संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश के कई और राज्यों में बारिश की संभावना भी बन रही है। विभाग ने बताया कि यूपी में 17 यानी आज से 22 फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के भी आसार हैं। 

मौसम विभाग ने क्या कहा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय तेज गति से हवाएं चल सकती है। वहीं देश की राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड से आपको राहत मिलेगी और बिहार का भी मौसम साफ रहेगा। अगर बात करें पहाड़ी इलाकों का तो यहां अन्य रोज्यों के मुकाबले ठंड ज्यादा रहेगी। 

फरवरी के अंत तक ठंड कम हो जाएगा ठंडा

विभाग के मुताबिक, फरवरी महीने के अंत तक ठंड और कोहरे को काफी कम होते हुए देखा जाएगा। इसके साथ उत्तर के राज्यों में गर्मी का भी एहसास होने लगेगा। वहीं आने वाले दिनों में बारिश होने के कारण ठंड के बढ़ने का भी आसार है। बता दें कि आम तौर पर इन रोज्यों में फरवरी-मार्च तक ठंड रहती है, लेकिन इस बार बदलते मौसम से ठंड के जल्दी जाने की बात सामने आई है।

टॅग्स :मौसमविंटरNew Delhiअंडमान निकोबार द्वीप समूह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?