लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह-सुबह हल्की बारिश से बदला मौसम, जानिए दिनभर कैसा रहेगा मौसम

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2025 08:15 IST

Delhi Weather Update: 27 फरवरी को गुजरात में और 27 और 28 फरवरी के दौरान कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Open in App

Delhi Weather Update: दिल्ली में गुरुवार की सुबह हल्की बारिश के साथ शुरू हुई। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मेघ बरसे जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। फरवरी महीने के आखिरी दिनों में मौसम में इस तरह का बदलाव देख दिल्ली वाले हैरान हैं। हालांकि, आईएमडी ने मौसम को लेकर अलग-अलग एडवाइजारी की है। बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

शहर में 19 साल में फरवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किए जाने के एक दिन बाद बारिश राहत लेकर आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसमी औसत से छह डिग्री अधिक है। पिछली बार दिल्ली में फरवरी में इतना अधिक तापमान 22 फरवरी, 2006 को दर्ज किया गया था। गुरुवार के लिए IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और यमुनानगर के एनसीआर क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे भारत में मौसम में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान लगाया है, जो वर्तमान में निचले से ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों तक फैली एक द्रोणिका के रूप में स्थित है, जिसकी धुरी समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊपर देशांतर 56° पूर्व से अक्षांश 24° उत्तर के उत्तर में है। इसके साथ ही, 28 फरवरी 2025 तक अरब सागर से निचले क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में उच्च नमी बनी रहने की भी संभावना है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टदिल्ली-एनसीआरमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?