लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल,मानसून के लिए अभी करना होगा और इंतजार , जानें कब तक मिलेगी दिल्ली को राहत

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 1, 2021 12:26 IST

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा , जो एक दिन का सबसे अधिक तापमान है । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली में मानसून को पहुंचने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा ।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने कहा दिल्ली में एक सप्ताह बाद मानसून आने के आसारदिल्ली में बुधवार को सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया आमतौर पर 25 जून के बाद दिल्ली में मानसून आ जाता है

दिल्ली :  दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल है । चिलचिलाती धूप और लू के बीच लोगों का घर निकलना मुश्किल हो गया है । बुधवार को दिल्ली  में तापमान 43. 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस साल का सबसे अधिक तापमान है । वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा ।

 गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है । भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून आने में अभी कम से कम एक सप्ताह का समय और लगेगा  । विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया । 7 जुलाई तक मानसून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने का अनुमान जताया गया है ।

मॉनसून के आने में हो रही देरी को लेकर आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आमतौर पर राजधानी में 20 जून तक लू चलती रहती है । इस बार अधिकतम तापमान में वृद्धि के लिए मानसून के आने में देरी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है । उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कोई बारिश नहीं हुई है और उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से में गर्म हवाएं चल रही है । केरल में 2 दिन की देरी से पहुंचने के बाद मॉनसून सामान्य से 7 से 10 दिन पहले पूर्वी, मध्य और आसपास के उत्तर-पश्चिमी भारत को कवर करते हुए देश में आ गया था । 

हालांकि मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि मॉनसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है । आमतौर पर 27 जून को मॉनसून दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है । पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंच गया था और 29 जून तक पूरे देश में आ गया था । 

टॅग्स :मौसमदिल्लीमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे