लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence Update: कड़ी सुरक्षा के बीच पटरी पर लौट रही लोगों की जिंदगी

By भाषा | Updated: March 5, 2020 19:32 IST

Delhi violence taja khabar: दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में 436 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1427 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। हिंसा में 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लोगों का जीवन आहिस्ता-आहिस्ता पटरी पर लौट रहा है।कड़ी सुरक्षा के बीच सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास का काम भी शुरू हो गया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लोगों का जीवन आहिस्ता-आहिस्ता पटरी पर लौट रहा है। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच सरकार की ओर से राहत और पुनर्वास का काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा हिंसा प्रभावित इलाकों में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में अभिभावक शिक्षक (पीटीएम) बैठक का आयोजन कराया जा रहा है।

पुलिस जाफराबाद, मौजपुर बाबरपुर, चांद बाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार और मुस्तफाबाद में फ्लैग मार्च कर रही हैं और स्थानीय लोगों के साथ बैठकें कर रही हैं। इन इलाकों में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) से संबंधित प्रदर्शनों को लेकर हिंसा भड़की। मुस्तफाबाद में एक ईदगाह को राहत शिविर में तब्दील किया गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी हिंसा प्रभावित लोगों के लिए अपने घरों के दरवाजे खोल दिए हैं। कई परिवारों ने मुस्तफाबाद और श्रीराम कॉलोनी के राहत शिविरों में शरण ली है। वहीं कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में हैं। विद्यार्थी बोर्ड की उन परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं, जिन्हें दंगा प्रभावित इलाकों में टाल दिया गया था। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल परीक्षा केंद्रों के बाहर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

बहरहाल, सरकारी स्कूल सात मार्च तक बंद हैं। शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया, “ इलाके में हिंसा के मद्देनजर शिक्षक अभिभावकों और विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगे।” कुछ लोग नुकसान का जायजा लेने के लिए अपने जले हुए घरों में जा रहे हैं। इनमें से कई लोग हिंसा की वजह से भाग गए थे और अपने घर वापस जाने में डर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में 436 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 1427 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है। हिंसा में 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि शस्त्र कानून के तहत 45 मामले दर्ज किए गए हैं। बल ने कहा कि दंगा प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस नियंत्रण कक्ष को पिछले छह दिनों में दंगों से संबंधित कोई कॉल नहीं आई है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली क्राइमजाफराबाद हिंसाशाहीन बाग़ प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी