लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: पुलिस ने हत्या के तीन मामलों में पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

By भाषा | Updated: July 8, 2020 03:53 IST

Delhi violence: आरोपियों के खिलाफ धारा 147 एवं 148 (दंगा), 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोपी अशोक, अजय, शुभम, आरिफ और जितेंद्र न्यायिक हिरासत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए गए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए गए।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान कथित तौर पर स्थानीय निवासियों की हत्या से संबंधित मामलों में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ यहां एक अदालत के समक्ष तीन आरोप पत्र दायर किए। बृजपुरी मेन रोड पर 25 फरवरी को हुए मामले समेत उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा से संबधित मामलों में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के समक्ष आरोपपत्र दायर किए। 

इस मामले में सभी आरोपी अशोक, अजय, शुभम, आरिफ और जितेंद्र न्यायिक हिरासत में हैं। ये आरोप पत्र क्रमश: जाकिर, अशफाक हुसैन और मेहताब की हत्या के मामले में दायर किए गए, जिनकी मेन रोड पर दंगाइयों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 147 एवं 148 (दंगा), 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोप पत्र के मुताबिक, 25 फरवरी को शाम करीब चार बजे एक समुदाय ने कथित तौर पर दूसरे समुदाय की दुकानों और घरों को निशाना बनाया, जिसका जमकर विरोध हुआ और इसके चलते दोनों ओर से बड़े पैमाने पर दंगे, पथराव और आगजनी हुई। 

इसके मुताबिक, सड़क पर अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सदस्यों को भीड ने पकड़ लिया, जिन्हें बुरी तरह पीटा गया और इस कारण उनकी मौत हो गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी को भड़के दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी जबकि करीब 200 लोग घायल हुए।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?