लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा की आग में जला BSF जवान का घर, पसीजा नवीन पटनायक का दिल, मोहम्मद अनीस को दी 10 लाख रुपये की मदद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 13:45 IST

जवान के घर के जलने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का दिल पसीजा है। नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये की मदद दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस के घर को भी दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था। नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये की मदद दी।

दिल्ली हिंसा में जान और माल की भारी हानि हुई। इस दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस के घर को भी दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था। जवान के घर के जलने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का दिल पसीजा है। नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से बीएसएफ जवान मोहम्मद अनीस को 10 लाख रुपये की मदद दी।

मोहम्मद अनीस फिलहाल बीएसएफ की नौवीं बटालियन में काम कर रहे हैं। उनकी तैनाती ओडिशा के मलकानगिरि में हैं, जोकि एक नक्सल प्रभावित इलाका है। 

बता दें संशोधित नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हिंसा में भारी संख्या में घरों को घरों और वाहनों का नुकसान भी हुआ है। शनिवार (29 फरवरी) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के कार्यों की समीक्षा की और पीड़ितों को फौरी तौर पर 25 हजार रुपये मदद की घोषणा की। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ितों के परिजनों को दिल्ली सरकार द्वारा मुआवजा देने का काम रविवार से ही शुरू किया जाना था। 

इससे पहले गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख रुपये मुआवजा देगी। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि जिन लोगों के घर जला दिये गए हैं उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टनवीन पटनायकओड़िसासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील