लाइव न्यूज़ :

टीवी चैनल बैन मामलाः केरल के सीएम ने बताया अघोषित आपातकाल, केंद्रीय मंत्री ने पलटवार कर कहा- उन्हें पहले पढ़ना चाहिए संविधान 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 9, 2020 11:51 IST

केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़ी रही है। हम ऐसे लोग हैं जो आपातकाल के दौरान मीडिया के अधिकारों को बरकरार रखने के लिए जेल गए। मीडिया पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग के सिलसिले में दो मलयालम चैनलों पर 48 घंटों के लिए लगे प्रतिबंध पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने देश में 'अघोषित आपातकाल' करार दिया था। सीएम के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है और कहा है कि पिनराई विजयन को संविधान पढ़ना चाहिए।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिल्ली हिंसा की रिपोर्टिंग के सिलसिले में दो मलयालम चैनलों पर 48 घंटों के लिए प्रतिबंध लगाया दिया था, जिसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने देश में 'अघोषित आपातकाल' करार दिया था। सीएम के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार किया है और कहा है कि पिनराई विजयन को संविधान पढ़ना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने सोमवार (09 मार्च) को कहा कि दोनों टीवी चैनलों के प्रतिबंध पर अपनी राय व्यक्त करने से पहले राज्य के मुख्यमंत्री को संविधान पढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार प्रेस स्वतंत्रता के लिए खड़ी रही है।

मुरलीधरन ने कहा कि प्रतिबंध एक पक्ष की रिपोर्टिंग के लिए नहीं किया गया है बल्कि केबल प्रसारण और ब्रॉडकास्टिंग के नियमों का उल्लंघन करने के लिए किया गया। इससे अलावा कुछ भी नहीं है। यदि केरल के मुख्यमंत्री को लगता है कि यह एक अघोषित आपातकाल है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने संविधान को नहीं समझा है। उन्हें पहले संविधान पढ़ना चाहिए फिर अपनी राय व्यक्त करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार हमेशा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़ी रही है। हम ऐसे लोग हैं जो आपातकाल के दौरान मीडिया के अधिकारों को बरकरार रखने के लिए जेल गए। मीडिया पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते।

बता दें कि चैनल बैन होने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि देश में 'अघोषित आपातकाल' चल रहा है। यह भविष्य के खतरों का संकेत है। केंद्र सरकार ने सभी सीमाओं को लांघते हुए प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन किया। खतरा है कि अगर कोई आरएसएस और संघ परिवार की आलोचना करता है तो उसे सबक सिखाया जाएगा।

दिल्ली में पिछले महीने हुए दंगों की कवरेज को लेकर एशियानेट न्यूज और मीडिया वन का प्रसारण 48 घंटे के लिए रोक दिया गया था। आधिकारिक आदेश में कहा गया था कि उन्होंने 25 फरवरी की घटनाओं को इस तरह से कवर किया जिसमें 'पूजा स्थलों पर हमले को उजागर किया गया और एक खास समुदाय का पक्ष लिया गया।' बहरहाल, शनिवार की सुबह को प्रतिबंध हटा लिया गया था। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसापिनाराई विजयनकेरलकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप