लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा मोदी और केजरीवाल सरकार से जवाब 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2020 12:26 IST

Delhi Violence: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अपनी याचिका में हिंसा की वीडियो फुटेज के संरक्षण और पुलिस कर्मियों द्वारा ​कथित तौर पर कार्रवाई न करने को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर की याचिका पर सोमवार (16 मार्च) को सुनवाई की है।कोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर की याचिका पर सोमवार (16 मार्च) को सुनवाई की है। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। याचिका में हिंसा की वीडियो फुटेज के संरक्षण और पुलिस कर्मियों द्वारा ​कथित तौर पर कार्रवाई न करने को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।

इधर, पिछले खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की कथित हत्या के मामले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन पुलिस हिरासत की हिरासत में हैं। ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विनोद कुमार गौतम ने हुसैन को रविवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था। 

दिल्ली पुलिस ने पांच मार्च को हुसैन को गिरफ्तार किया था। दरअसल, यहां एक अदालत ने शर्मा की हत्या के संबंध में हुसैन की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसके जरिए उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध किया था। उसके बाद हुसैन को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

वहीं, अंकित शर्मा की हुई हत्या के सिलसिले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान चांदबाग निवासी फिरोज, जावेद और गुलफाम एवं मुस्तफाबाद निवासी अनस के रूप में की गई है। आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों एवं स्थानीय मुखबिरों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना से की गई। 

इससे पहले  इसी मामले में नंद नगरी निवासी सलमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो और संदिग्धों के पोरट्रेट बनाए हैं और चार और लोगों की पहचान की है जो फिलहाल फरार हैं। उनको गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। शर्मा का शव उत्तरपूर्वी दिल्ली के चांदबाग इलाके में 27 फरवरी को उनके घर के निकट पाया गया था। एक दिन पहले ही वह लापता हो गए थे। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली हाईकोर्टजाफराबाद हिंसादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी