लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: ताहिर हुसैन AAP से सस्पेंड, अलका लांबा ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- आरोप साबित होने तक साथ खड़ा नहीं रह सका 

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 28, 2020 09:38 IST

Delhi Violence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांद बाग इलाके के दंगों में आप पार्षद ताहिर हुसैन के कथित भूमिका के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को दरकिनार करने की मांग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। 

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) पार्षद ताहिर हुसैन पर आईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप लग रहे हैं। कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद ताहिर हुसैन पर आईबी के अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने के आरोप लग रहे हैं। उनके खिलाफ गुरुवार (27 फरवरी) मामला दर्ज किया गया है, जिसके बाद आप ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। 

अलका लांबा ने ट्वीट कर सीएम अरविंद केजरीवाल को आडे़ हाथ लेते हुए कहा, 'अपने जिस आरोपी पार्षद के साथ अरविंद केजरीवाल उसके आरोप साबित होने तक खड़ा ना रह सका, आज उसके साथ जावेद अख्तर खड़े दिख रहे हैं।' 

दरअसल, ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतक अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पार्टी ने ताहिर हुसैन को सस्पेंड कर दिया। कहा गया जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे। 

मालूम हो कि आईबी अफसर अंकित शर्मा दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में एक नाले में बुधवार को मृत पाये गये थे, जहां वह रहते थे। ताहिर हुसैन ने दंगों में अथवा गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। 

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांद बाग इलाके के दंगों में आप पार्षद ताहिर हुसैन के कथित भूमिका के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को दरकिनार करने की मांग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। 

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि हुसैन के घर से पेट्रोल बम, पत्थरों से भरे बोरे, तेजाब के पाउच और अन्य सामानों की बरामदगी से दंगों के पीछे की एक बड़ी साजिश उजागर हुई है। 

उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें वाहन, मकान और दुकान शामिल हैं। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाआम आदमी पार्टीअलका लांबाताहिर हुसैनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी