लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: CRPF के 1500 जवानों ने पेश की मिसाल, हिंसा में घायल लोगों के लिए किया कुछ ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

By अनुराग आनंद | Updated: February 27, 2020 20:08 IST

CRPF के 1500 जवानों ने मिशाल पेश की है। पैरा मिलिटरी फोर्स व सीआरपीएफ जवानों ने अपने घायल साथियों और दिल्लीवासियों की मदद के लिए ब्लड डोनेट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के जवानों ने जीटीबी अस्पताल में रक्तदान किया है।सीआरपीएफ अधिकारी की मानें तो जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड मौजूद रहे।

दिल्ली हिंसा में घायल करीब 250 लोग अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। दिल्ली में हो रहे इसी हिंसा में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की दंगाइयों ने जान ले ली, तो गंभीर रूप से घायल डीसीपी अमित शर्मा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ऐसे समय में CRPF के 1500 जवानों ने मिशाल पेश की है। पैरा मिलिटरी फोर्स व सीआरपीएफ जवानों ने अपने घायल साथियों और दिल्लीवासियों की मदद के लिए ब्लड डोनेट किया है।

देश का खून, देश के नाम:More than 1500 personnel of #CAPF donated blood in the mega blood donation drive organised by @aiims_newdelhi today. pic.twitter.com/ZCdYD96uhc— 🇮🇳CRPF🇮🇳 (@crpfindia) February 27, 2020

सीआरपीएफ के जवानों ने जीटीबी अस्पताल में रक्तदान किया है ताकि घायलों के इलाज में खून की कमी न हो। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पैरामिलिटरी के 50 जवानों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें से 34 ने रक्तदान किया। बाकियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

सीआरपीएफ अधिकारी की मानें तो जीटीबी अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड मौजूद रहे, इसके लिए डोनेट किया गया, जहां मंगलवार से दिल्ली दंगे में घायल हुए लोगों को भर्ती कराया गया है।'

बता दें कि हिंसा में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 36 हो गई है और 200 से अधिक लोग घायल हों। हिंसा में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की गई है जबकि 106 लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले पर एसआईटी गठित कर दी गई है।

सीआरपीएफ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश का खून देश के नाम है। बता दें कि सीआईएसएफ के डायरेक्टर जनरल राजेश रंजन, बीएसएफ के चीफ वी के जौहरी और आईटीबीपी के डी जी एस एस देसवाल एम्स के ब्लड डोनेशन ड्राइव में अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

 

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीसीआरपीएफइंडियाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह