लाइव न्यूज़ :

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: जदयू और लोजपा को सीट दिया और हमें नहीं?, जीतन राम मांझी बोले-हमें धोखा दिया गया, नीरज कुमार ने कहा- आपको कौन अपमान कर सकता!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2025 17:19 IST

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में मां-पिता पालन पोषण अधिनियम लागू है। यहां कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति को अपमानित नहीं कर सकता।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते अपमान कैसे संभव है? केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं, बिहार के मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं।एनडीए में कहीं कोई दरार नहीं बल्कि करार है 2025 में फिर से नीतीश।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: झारखंड के बाद अब दिल्ली के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर केंद्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी के द्वारा अपना दर्द बयां किए जाने पर सियासत गर्मा गई है। दरअसल, जहानाबाद में एक रैली के दौरान मांझी ने कहा था कि हमें धोखा दिया गया। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में ये धोखा नहीं चलने वाला। मांझी के बयान के बाद बिहार की सियासत में बवाल मच गया है। इसको लेकर अलग-अलग दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रिया सामने आई हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि मांझी का अपमान कौन कर सकता है? उन्होंने कहा कि एनडीए में औकात दिखाने की जरूरत नहीं। बिहार में मां-पिता पालन पोषण अधिनियम लागू है। यहां कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति को अपमानित नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रहते अपमान कैसे संभव है? मांझी की पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं, बिहार के मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं। नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले के नेता भाग ले रहे हैं। एनडीए में कहीं कोई दरार नहीं बल्कि करार है 2025 में फिर से नीतीश।

इसमें 'हम' पार्टी की भी साझेदारी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जीतन मांझी को सीटें क्यों नहीं मिलीं, इस संदर्भ में हम कुछ नहीं कह सकते। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि एनडीए एक परिवार है और परिवार के लोग ही चुनाव लड़ते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार को उखाड़कर फेंकना है।

वहां किसी भी दल का उम्मीदवार हो वह एनडीए के सभी दल के उम्मीदवार हैं, इसीलिए इस मामले का कोई मतलब नहीं है और हम लोग एक परिवार की तरह हैं। उधर, राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जीतन राम मांझी एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें भाजपा का चाल चरित्र पता होना चाहिए।

मांझी जिस समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। अपने केंद्रीय मंत्री बनने के लिए अपमान सह रहे हैं। आपकी (मांझी) हैसियत और औकात भाजपा ने बता दी। अब आप रो रहे हैं। आप कुर्सी को लात मारिए और जो लड़ाई तेजस्वी यादव दलित शोषित वंचित के लिए लड़ रहे हैं उसमें भाग लीजिए।

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025बिहारजीतन राम मांझीनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?