लाइव न्यूज़ :

Delhi Vidhan Sabha 2025: भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट होंगे विधानसभा उपाध्यक्ष?, 27 फरवरी को नाम प्रस्तावित करेंगी सीएम रेखा गुप्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 17:20 IST

Delhi Vidhan Sabha 2025: विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा।पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे।

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए 27 फरवरी को भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नाम का प्रस्ताव रखेंगी। इस पद के लिए मैदान में कोई और उम्मीदवार नहीं है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्य सूची के अनुसार, बिष्ट को इस पद पर निर्वाचित करने के लिए दो अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री गुप्ता द्वारा पेश किया जाएगा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इसका समर्थन करेंगे, जबकि दूसरा प्रस्ताव विधायक अनिल कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा और गजेंद्र सिंह यादव इसका समर्थन करेंगे।

बिष्ट छह बार के विधायक हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद सीट से उतारा और उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के आदिल अहमद खान को 17 हजार से अधिक वोट से हराया था। इससे पहले, उन्होंने कई बार दिल्ली विधानसभा में करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया। वह इस सीट से पहली बार 1998 में जीते थे और 2015 तक इस सीट से विधायक रहे।

बिष्ट 2020 में फिर से करावल नगर सीट से जीते। उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा, सत्र के तीसरे दिन अंतर्गत 280 के तहत चर्चा भी होगी, जिसके तहत सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से मामले उठा सकेंगे। इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी, जिसे मुख्यमंत्री गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन के समक्ष रखा था।

टॅग्स :Delhi Assemblyरेखा गुप्ताRekha GuptaAam Aadmi PartyDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?