लाइव न्यूज़ :

कट-ऑफ आधारित प्रणाली के पक्ष में नहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:20 IST

Open in App

(सलोनी भाटिया)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने यहां कहा कि मौजूदा कट-ऑफ आधारित प्रवेश प्रणाली उन बोर्ड के छात्रों के लिये हानिकारक है, जहां अंकन (मार्किंग) ''सख्त'' है।

उन्होंने आशा व्यक्ति की कि अगले वर्ष इसमें बदलाव किया जाएगा।

सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रवेश के आंकड़ों को देखने के लिए एक समिति का गठन किया है और समिति की सिफारिशों पर 10 दिसंबर को होने वाली अकादमिक परिषद की बैठक में विचार किया जाएगा।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''हमारे पास प्रवेश के लिए कई विकल्प हैं। इनमें पहला विकल्प मौजूदा प्रणाली को जारी रखना, दूसरा विभिन्न बोर्डों के अंकों का सामान्यीकरण करना, तीसरा प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करना और चौथा प्रवेश परीक्षा में छूट देना शामिल हैं।

कट-ऑफ (मेरिट-आधारित) प्रणाली को जारी रखने पर अपने व्यक्तिगत विचार के बारे में बात करते हुए, सिंह ने कहा कि वह इसे सही नहीं मानते। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि मौजूदा प्रणाली के तहत जिन बोर्डों के पास ''लचीली'' अंकन प्रणाली है, उन्हें अन्य के मुकाबले फायदा मिलता है, जबकि सख्त अंकन वाले बोर्ड के छात्रों को नुकसान होता है।

सिंह ने कहा, ''उदाहरण के लिए, यूपी बोर्ड के छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल रहा है। कुछ बोर्ड उदार नहीं हैं। यहां तक ​​कि हरियाणा बोर्ड और पड़ोसी राज्यों के छात्रों को भी यहां प्रवेश नहीं मिल रहा है। हमें केरल से बड़ी संख्या में छात्र मिल रहे हैं, लेकिन तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश से नहीं।''

उन्होंने कहा, ''यह अच्छी बात है कि हम केरल में लोकप्रिय हैं, लेकिन हमें इसे (अन्य बोर्ड के छात्रों को डीयू में प्रवेश नहीं मिलने) हल करने की जरूरत है।''

उन्होंने जोर देकर कर कहा कि विभिन्न प्रक्रियाओं पर फिर से विचार करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि एक साल में चीजें बदल जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर