लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघः 3,366 वोट हासिल कर वीएस नेगी बने डूटा अध्यक्ष, उपविजेता राजीव रे को मिले 2,728 मत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2025 12:16 IST

Delhi University Teachers' Association: एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (एएडीटीए) के प्रोफेसर राजेश के झा को 1,420 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में प्रोफेसर कमलेश के. रघुवंशी (451 वोट), संदीप (14), और प्रोफेसर संजय मोहन मराले (10) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल 8,221 मत डाले गए, जिनमें से 7,989 वैध और 232 अवैध घोषित किए गए। 9,861 पात्र शिक्षकों में से 8,221 ने मतदान किया।आकांक्षा खुराना 9,576 वोट हासिल कर शीर्ष पर रहीं।

नई दिल्लीः नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) के प्रोफेसर वीएस नेगी 3,366 वोट हासिल करके दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रोफेसर राजीव रे को हराया, जिन्हें 2,728 वोट मिले। एकेडमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेंट दिल्ली टीचर्स एसोसिएशन (एएडीटीए) के प्रोफेसर राजेश के झा को 1,420 वोट मिले। अन्य उम्मीदवारों में प्रोफेसर कमलेश के. रघुवंशी (451 वोट), संदीप (14), और प्रोफेसर संजय मोहन मराले (10) शामिल हैं।

कुल 8,221 मत डाले गए, जिनमें से 7,989 वैध और 232 अवैध घोषित किए गए। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जहां 9,861 पात्र शिक्षकों में से 8,221 ने मतदान किया। इस प्रकार 84 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2023 में दर्ज 85.85 प्रतिशत से थोड़ा कम है। डूटा कार्यकारिणी के लिए 15 सदस्य चुने गए।

जिनमें आकांक्षा खुराना 9,576 वोट हासिल कर शीर्ष पर रहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय की नीतियों और अकादमिक दिशा को आकार देने में द्विवार्षिक डूटा चुनावों को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस वर्ष का चुनाव अभियान स्थायी नियुक्तियों, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन और शैक्षणिक सुधार जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा।

टॅग्स :Delhi University Teachers' Associationदिल्ली विश्वविद्यालयDelhi university
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी