लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के सरकारी बंगले में अनियंत्रित होकर घुसी कैब, दीवार का एक हिस्सा ढहा

By अंजली चौहान | Updated: August 24, 2023 13:29 IST

दिल्ली में एक कैब ड्राइवर ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के आधिकारिक आवास की दीवार में टक्कर मार दी. दुर्घटना के परिणामस्वरूप दीवार के एक हिस्से में छेद हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के घर की दीवार में एक शख्स ने कार घुसा दी।कैब ड्राइवर नूंह का रहने वाला पूछताछ के बाद ड्राइवर को छोड़ दिया गया

नई दिल्ली: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास में एक कैब ड्राइवर अनियंत्रित होकर घुस गया। तेज रफ्तार कैब से टक्कर लगने के कारण बगले की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के फौरन बाद ही पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को फौरन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि, कुछ देर की पूछताछ के बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर को छोड़ दिया।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू कृष्णा मेनन मार्ग स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं और आज उनके बंगले के साथ जाने वाली सड़क पर कैब ड्राइवर की बस से टक्कर हो गई थी।

बस से टकराने के बाद ड्राइवर रहीम खान ने नियंत्रण खो दिया और कैब कृष्ण मेनन मार्ग पर किरेन रिजिजू के आवास की दीवार से जा टकराई, जिसके बाद कैब दीवार से टकरा गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित है और कैब ड्राइवर भी सही-सलामत है। 

नूंह का रहने वाला कैब ड्राइवर 

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने जवानों ने जैसे ही कैब ड्राइवर को पकड़ा तो उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। कैब ड्राइवर रहीम ने बताया कि वह हरियाणा के नूंह का रहने वाला है।

पूछताछ के दौरान रहीम खान ने कहा कि एक बस ने उसकी कैब को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण वह केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक आवास की दीवार से टकरा गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। रहीम अपने परिवार के साथ कैब में सवार था और वह दिल्ली से नूंह जा रहा था। 

केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का हुआ था एक्सीडेंट 

बता दें कि आज की घटना के पहले किरेन रिजिजू जम्मू-कश्मीर में सफर कर रहे थे कि तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। यह घटनना आठ अप्रैल की है।

यह हादसा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर उस वक्त हुआ जब एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को कार से उतार कर दूसरी गाड़ी में बिठाया।

टॅग्स :किरेन रिजिजूदिल्लीनूँहदिल्ली पुलिससड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी