लाइव न्यूज़ :

Delhi: लोधी रोड पर तेज रफ्तार ऑडी का कहर, स्कूटी को मारी टक्कर; 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2025 11:33 IST

Delhi:  कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया

Open in App

Delhi:  दिल्ली के लोधी रोड पर तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर लगने से दो लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान नैतिक और अभिषेक के रूप में हुई है, जिनका इलाज किया जा रहा है। यह घटना उस समय घटी जब कार ने एक स्कूटर को टक्कर मारी और फिर जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, चालक कार को बहुत तेज गति से और लापरवाही से चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। 

दुर्घटना स्थल से सामने आए दृश्यों में लाल रंग की ऑडी कार दुर्घटना के बाद आगे की तरफ से बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी वहां मौजूद हैं। घायल नैतिक के रिश्तेदार शुभम ने बताया, "ऑडी कार तेज गति से आ रही थी और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायलों में से एक की हालत गंभीर है, हमने नैतिक की हालत नहीं देखी है, इसलिए हम उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, उसके पैर में चोट है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।"

पुलिस के बयान में कहा गया है, "17/02/25 को लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें जोर बाग पोस्ट ऑफिस, लोधी रोड के पास एक कार और स्कूटी के बीच दुर्घटना की बात कही गई थी। स्कूटी पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। आरोपी ड्राइवर को भी पकड़ लिया गया है।"

दिल्ली पुलिस ने कहा, "जोरबाग पोस्ट ऑफिस के सामने ऑडी कार की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए। कार को लापरवाही से चलाया जा रहा था। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ नैतिक की हालत स्थिर है, जबकि तुषार की हालत गंभीर है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक कार चला रहा था और दूसरा उसके साथ बैठा था। दोनों बीबीए के छात्र हैं। प्रथम दृष्टया धारा 281/125(ए) बीएनएस (279/337) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।"

टॅग्स :दिल्लीसड़क दुर्घटनाकारस्कूटररोड सेफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी