लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain: स्कूटर पर जा रहे पिता-पुत्री पर गिरा पेड़, कालकाजी इलाके में हुआ हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 15:07 IST

Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश के बीच एक विशाल पेड़ उखड़कर एक 50 वर्षीय व्यक्ति पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Open in App

Delhi Rain: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई भारी बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ के मोटरसाइकिल पर गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण कालकाजी के बी ब्लॉक में एक विशाल पेड़ उखड़ गया।

पेड़ गिर जाने से आसपास खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के अनुसार, इलाके से गुजर रहे पिता-पुत्री के ऊपर अचानक उखड़कर पेड़ गिर गया, जिसके कारण वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि पेड़ को सड़क से हटाने के लिए ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ तैनात की गई। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के मकसद से क्षेत्र में पेड़ों की आवश्यक छंटाई करने के लिए सतर्क कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्लीमौसमदिल्ली सरकारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी