लाइव न्यूज़ :

Delhi Traffic Alert: 30 दिन सफर बैन!, जानें से पहले देख लें गाइडलाइन, मरम्मत काम जारी, इस रास्ते पर जाने से बचिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 16:59 IST

Delhi Traffic Alert: परामर्श में यात्रियों से सहयोग मांगा गया है और प्रभावित मार्ग पर यात्रा से बचने व सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसर्विस रोड का इस्तेमाल करें और मायापुरी चौक की लाल बत्ती से होकर गुजरें।‘कैरिजवे’ का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खुला रहेगा।अस्पताल, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।

Delhi Traffic Alert: राष्ट्रीय राजधानी में मायापुरी फ्लाईओवर का नरायणा-राजा गार्डन ‘कैरिजवे’ मरम्मत कार्य के वास्ते एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक परामर्श में कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ‘कैरिजवे’ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, जो 30 दिनों तक यात्रियों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान ‘कैरिजवे’ का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खुला रहेगा। पुलिस ने बताया कि धौला कुआं, नारायणा से राजा गार्डन की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फ्लाईओवर पर चढ़ने के बजाय उसके शुरुआती बिंदु पर मौजूद सर्विस रोड का इस्तेमाल करें और मायापुरी चौक की लाल बत्ती से होकर गुजरें।

परामर्श में यात्रियों से सहयोग मांगा गया है और उनसे प्रभावित मार्ग पर यात्रा से बचने तथा सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे यातायात का सामान्य प्रवाह बाधित होता है। परामर्श में कहा गया है, “अस्पताल, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।”

दिल्ली के जनकपुरी और लाल सैन मंदिर मार्ग के बीच सड़क धंसने से यातायात प्रभावित

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि एक सड़क धंसने से जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर से लाल सैन मंदिर मार्ग की ओर यातायात की आवाजाही प्रभावित है। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यातायात स्थिति के बारे में जानकारी दी।

उसने कहा, ‘‘डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जनकपुरी के पास जोगिंदर सिंह मार्ग पर सड़क धंसने के कारण जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर से लाल सैन मंदिर मार्ग की ओर रास्ते पर यातायात की आवाजाही बाधित है। लाल सैन मंदिर मार्ग की ओर जा रहे यात्रियों को जनकपुरी के ढोली प्याऊ चौराहे से मेजर दीपक त्यागी मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।’’ 

टॅग्स :Delhi Traffic Policeविनय कुमार सक्सेनाVinai Kumar Saxena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप