लाइव न्यूज़ :

Delhi CM Oath Ceremony: 'मैं रेखा गुप्ता...', दिल्ली की 10वीं मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेत्री ने ली शपथ

By अंजली चौहान | Updated: February 20, 2025 12:35 IST

Delhi CM Oath Ceremony: रामलीला मैदान में दिल्ली के सीएम पद के तौर पर रेखा गुप्ता ने शपथ ली है।

Open in App

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली को आज अपनी चौथी महिला और 10वीं मुख्यमंत्री मिल गई है। भाजपा नेत्री रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेता मौजूद रहें। इस समय रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और मेहमान इकट्ठा हुए हैं। इससे पहले, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ लेने से पहले कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

दिल्ली की सत्ता से 27 साल दूर रहने के बाद बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सत्ता में आने का मौका मिला है। 

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनकी कैबिनेट में परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी आज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। 

गौरतलब है कि समारोह स्थल और उसके आसपास 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया है। विशेष सीपी कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि "पूर्णतया" व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारी ने कहा, "हमने पूरे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को तैनात किया है, जिसकी सहायता अन्य जिलों के अतिरिक्त डीसीपी करेंगे। हमारे पास कानून और व्यवस्था में लगभग 15 डीसीपी स्तर के अधिकारी हैं, इसके अलावा अन्य अधिकारी भी हैं।"

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों से हराकर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :रेखा गुप्ताDelhi BJPदिल्लीदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025जनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी