लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने सभी स्टेडियमों को रात 10 बजे तक खोलने का आदेश दिया, आईएएस अधिकारी के कुत्ता टहलाने का मामला सामने आने के बाद घोषणा

By विशाल कुमार | Updated: May 26, 2022 11:26 IST

 नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम के खिलाड़ियों और कोचों ने आरोप लगाया है कि उनसे समय से पहले 7 बजे ही स्टेडियम खाली करवा लिया जाता है ताकि दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) संजीव खिरवाल पर अपने कुत्ते के साथ टहल सकें जबकि पहले स्टेडियम रात 8.30 बजे तक खुला रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने रात 10 बजे तक सभी स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खुले रहने का आदेश दिया है।एथलीट और कोचों ने दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) पर स्टेडियम में कुत्ता टहलाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि अब हमें शाम 7 बजे तक मैदान छोड़ने को कहा जाता है।

नई दिल्ली: आईएएस अधिकारी के कुत्ता टहलाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित त्यागराज स्टेडियम को शाम 7 बजे ही बंद कर दिए जाने के आरोप सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली के सभी स्टेडियम रात के 10 बजे तक खुले रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने रात 10 बजे तक सभी स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए खुले रहने का आदेश दिया है।

बता दें कि, इंडियन एक्सप्रेस ने आज प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि नई दिल्ली स्थित त्यागराज स्टेडियम के खिलाड़ियों और कोचों ने आरोप लगाया है कि उनसे समय से पहले 7 बजे ही स्टेडियम खाली करवा लिया जाता है ताकि दिल्ली के मुख्य सचिव (राजस्व) संजीव खिरवाल पर अपने कुत्ते के साथ टहल सकें जबकि पहले स्टेडियम रात 8.30 बजे तक खुला रहता था।

1994 बैच के आईएएस अधिकारी खिरवार ने आरोप को बिल्कुल गलत बताया था। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी अपने पालतू जानवर को स्टेडियम में टहलने के लिए ले जाते हैं, लेकिन इस बात से इनकार करते हैं कि इससे एथलीटों की अभ्यास दिनचर्या बाधित होती है।

स्टेडियम प्रशासक अजीत चौधरी ने भी आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि शाम को आधिकारिक समय शाम 4-6 बजे है, लेकिन गर्मी को देखते हुए वे एथलीटों को शाम 7 बजे तक प्रशिक्षण की अनुमति देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कोई सरकारी अधिकारी शाम 7 बजे के बाद सुविधाओं का उपयोग कर रहा है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली सरकारखेलएथलेटिक्सअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी