लाइव न्यूज़ :

भारत-जाम्बिया में 6 एमओयू पर हस्ताक्षर, रक्षा क्षेत्र, भूगर्भ विज्ञान एवं खनिज संसाधन पर जोर

By भाषा | Updated: August 21, 2019 17:16 IST

भारत और जाम्बिया के बीच एमओयू पर साइन किए। हैदराबाद हाऊस में दोनों के बीच इन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने कहा कि जाम्बिया हमारा महत्वपूर्ण सहयोगी है। हम दोनों मिलकर कई महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। हम वहां निवेश भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-जाम्बिया दोनों देशों के चुनाव आयोग के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।दोनों देशों ने कला एवं संस्कृति तथा ईवीबीएबी नेटवर्क परियोजना को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

भारत और जाम्बिया ने बुधवार को रक्षा सहित कारोबार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए छह सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इनमें रक्षा क्षेत्र, भूगर्भ विज्ञान एवं खनिज संसाधन और दोनों देशों के चुनाव आयोग के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे विषय शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जाम्बिया के राष्टूपति एडगर सी लूंगू ने हैदराबाद हाऊस में दोनों देशों के संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक एवं उपयोगी चर्चा की।

भारत की यात्रा पर आए जाम्बिया के राष्टूपति लूंगू और प्रधानमंत्री मोदी के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा के बाद इस बात पर जोर दिया गया कि रक्षा सहित कारोबार, निवेश संबंधों को और बढ़ाने से दोनों देशों को लाभ होगा।

दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र, भूगर्भ विज्ञान एवं खनिज संसाधन, दोनों देशों के चुनाव आयोग के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। दोनों देशों ने कला एवं संस्कृति तथा ईवीबीएबी नेटवर्क परियोजना को लेकर भी एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

भारत और जाम्बिया ने भारतीय विदेश सेवा संस्थान और जाम्बिया स्थित डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल स्टडीज इंस्टीट्यूट के बीच सहयोग संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया संबोधन में कहा कि भारत और ज़ाम्बिया के संबंध ज़ाम्बिया की आजादी से भी पुराने हैं।

ज़ाम्बिया भारत का महत्वपूर्ण मित्र और विश्वसनीय सहयोगी है। समान लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारा विश्वास है, और विकास की साझा आकांक्षा हम दोनों देशों को आपस में जोड़ती हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ हम इस बात पर सहमत हैं कि कारोबार में विविधता और निवेश संबंधों को और आगे बढ़ाने से दोनों देशों को लाभ होगा।

विकास सहयोग के अंतर्गत, एक और विश्वसनीय साझेदार के रूप में, भारत अपने विकास के अनुभवों को आसान तरीके से साझा करता रहा है। हमें खुशी है कि इससे ज़ाम्बिया के विकास में सहायता पहुंची है। ’’ इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जाम्बिया के राष्ट्रपति लूंगू का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया। राष्ट्रपति लूंगू ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया । 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं