लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द हो, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-आजीवन चुनाव लड़ने से बैन करो?, 10-12 दिन से संसद में रार जारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2026 15:11 IST

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कितना बड़ा ये आरोप है आप नेता प्रतिपक्ष हैं उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देज़िंदगी भर के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाए।किसी भी विपक्षी सांसद के खिलाफ कभी कार्रवाई हो सकती है।विशेषाधिकार हनन नोटिस दाखिल करने पर कहा कि जब कोई संसद को अखाड़ा बना देगा।

नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘‘विशिष्ट प्रस्ताव’’ लाने के लिए एक नोटिस दिया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। संसद परिसर में बात करते हुए दुबे ने कहा कि उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं और भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं। मैंने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक मोशन पेश किया है कि कैसे वे सोरोस जैसी ताकतों की मदद से देश को गुमराह कर रहे हैं...मैंने जो मोशन पेश किया है, उसमें मैंने कहा है कि इसपर चर्चा हो और राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी जाए और उन पर ज़िंदगी भर के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जाए।

किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन सच बोलेंगे: वेणुगोपाल

कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद कहा कि ‘‘हम किसी प्रस्ताव से नहीं डरते, फांसी पर चढ़ जाएंगे, लेकिन संसद में सच बोलते रहेंगे।’’ निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक स्वतंत्र प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है।

किसी भी विपक्षी सांसद के खिलाफ कभी कार्रवाई हो सकतीः राजीव राय

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर सांसद राजीव राय ने कहा कि जिस पार्टी में संस्कार पुत्र, मर्यादा पुत्र, संकट मोचक, प्रमुख वक्ता निशिकांत दुबे हो उनको सम्मनित किया जा सकता है और किसी भी विपक्षी सांसद के खिलाफ कभी कार्रवाई हो सकती है।

नए लेबर कोड बिल पर उन्होंने कहा,"इस सरकार में किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के हित के लिए कोई कानून नहींं बनता। यहां उद्योगपतियों और चंद उद्योगपतियों के हित के लिए बिल बनता है।" भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दाखिल करने पर कहा कि जब कोई संसद को अखाड़ा बना देगा।

लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकतीः रवि किशन

शब्दों को कोई असंसदीय और अशिष्ट भाषा के रूप में प्रदर्शित करेगा और संसद की गरिमा को चोट पहुंचाएगा तो लोगों के पास चारा क्या बचता है। जो भी होगा वो नियम के अंतर्गत होगा, ससंदीय परंपराओं के पालन के लिए होगा। भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बिना तथ्य के वो(राहुल गांधी) कुछ भी बोल रहे हैं, लोकतंत्र की इससे बड़ी हत्या नहीं हो सकती।

अगर हम कुछ भी बात सदन में रखते हैं तो हमारे पास उसके सबूत होने चाहिए...यह हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। भाजपा आगे क्यों बढ़ रही है, यह उसकी पीड़ा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "उन्होंने अभी तक प्रमाणित करने के लिए कोई सबूत नहीं दिए हैं कुछ भी बिना तथ्य के आधार पर ऐसे ही बोल देते है।

अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिएः भाजपा सांसद जगदंबिका पाल

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कितना बड़ा ये आरोप है आप नेता प्रतिपक्ष हैं उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान होना चाहिए... बिना किसी तथ्यों के देश को गुमराह करना मुझे लगता है कि कल भी वित्त मंत्री ने उनके सवालों का जवाब दिया और इसमें क्या सच्चाई नहीं है कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज़ी से बढ़ रही है।

महंगाई आज कम हुई है, दुनिया में आज भारत चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है इस सच्चाई को किसी सबूत के आधार पर कहे कि ये उपलब्धियां नहीं है...देश का सबूत तो दुनिया के सामने भी है...भारत को बेच दिया, डर गए मोदी जी मुझे लगता है कि ये नेता प्रतिपक्ष का भाषण नहीं है ये तो किसी सड़क छाप मवाली का भाषण है।

देश विरोधी गतिविधियां राहुल गांधी करते हैंः मदन राठौड़

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "देश विरोधी गतिविधियां राहुल गांधी करते हैं। वो हमारे देश के नेतृत्व की आलोचना विदेश में जाकर करते हैं...उनको जो बात कहनी है वो सदन में कहें। जब सदन में बजट पर चर्चा होनी है तब वो किसी मंत्री पर आरोप लगा देते हैं तो कभी प्रधानमंत्री पर बोलते हैं, यह ठीक बात नहीं है...अगर उन्होंने बजट पढ़ा होता तो वो शायद इस प्रकार की बात नहीं करते।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "कांग्रेस के सांसदों को स्पीकर से मिलने का और उनसे बात करने का अधिकार है लेकिन स्पीकर को धमकी देना, यह भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है...यह रवैया बिलकुल ठीक नहीं है। भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे सत्र में जैसा रवैया रहा है, उस हिसाब से विशेषाधिकार प्रस्ताव निश्चित रूप से लाया जाना चाहिए।

अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरीः चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए बातों को बोलना मैं मानता हूं वो गंभीर पद पर हैं और उन्हें अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरी है। ऐसे मुझे लगता है ये विशेषाधिकार प्रस्ताव एक अधिकार है हर किसी पास कि अगर कोई ऐसी बाते करता है जिसका कोई मायने नहीं है तो ऐसा कदम उठाया जा सकता है।

अभी ये होगी या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "कुछ दिनों से कांग्रेस के सभी सांसद का व्यवहार देखकर यही प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस पूरी तरीके से संस्कारहीन हो चुकी है और वो नियमों का पालन नहीं करना चाहते हैं...यह पूरे देश के लिए एक बहुत खराब उदाहरण पेश हो रहा है...कांग्रेस सांसदों के खिलफ कार्रवाई जरूर करनी चाहिए।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट