लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बवाना हादसा: मिल के मालिक को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, 17 लोगों की हुई थी मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 24, 2018 15:54 IST

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में 20 जनवरी की शाम एक पटाखा स्टोरेज यूनिट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

देश की राजधानी दिल्ली में बवाना में लगी आग की घटना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। घटना के बाद बवाना मिल के मालिक मनोज जैन को रोहिणी कोर्ट ने  पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया है। घटना इतनी भयावक थी कि अभी तक इसमें कुल 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। घटना 20 जनवरी की है।

बवाना में आग लगने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि इंसान की जिंदगी की कीमत नहीं रह गई है। सीलिंग से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून होने के बाद भी इसे नजरअंदाज  क्यों किया जाता है। 

बता दें कि दिल्ली में 20 जनवरी को शाम फैक्ट्री में आग लगी थी। बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शाम एक पटाखा स्टोरेज यूनिट में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई थी। मारे गए लोगों में 9 महिलाएं और 1 नाबालिग लड़की भी शामिल हैं। इनके अलावा 7 पुरुषों की भी मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक पुरुष और एक महिला हैं।

टॅग्स :भीषण आगदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्लीः बवाना अग्निकांड में हुई थीं 17 जिंदगियां खाक, 14 शवों की पहचान

भारतबवाना अग्निकांडः VIDEO में खुसफुसाते दिखीं BJP नेता, बोलीं-फैक्ट्री का लाइसेंस है हमारे पास

भारतदिल्लीः बवाना अग्निकांड के बाद सियासत शुरू, AAP और BJP समर्थक भिड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब