लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट के जिला न्यायाधीश पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव, पत्नी पहले से ही थी संक्रमित

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2020 08:48 IST

राजधानी दिल्ली सहित देशभर में कोरोना फ़ैल रहा है. इसी बीच रोहिणी जिला अदालत के जिला न्यायाधीश भी कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इससे पहले उनकी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। फ़िलहाल दोनों क्वारंटाइन में हैं

Open in App
ठळक मुद्देरोहिणी जिला अदालत के जिला न्यायाधीश मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। इससे पहले न्यायाधीश आर पी पांडे की पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

नयी दिल्ली: रोहिणी जिला अदालत के जिला न्यायाधीश मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। बार असोसिएशन के अध्यक्ष ने यह जानकारी दी। रोहिणी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि जिला न्यायाधीश आर पी पांडे की पत्नी में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पृथक-वास में हैं और घर पर ही उनका इलाज चल रहा है।

शर्मा ने बताया कि न्यायाधीश शनिवार को अदालत परिसर गए थे। उन्होंने बताया कि जिला न्यायाधीश के संपर्क में आए चार न्यायाधीशों ने भी अपनी जांच कराई है जिनमें से दो की रिपोर्ट ठीक आई हैं वहीं दो की रिपोर्ट आने का इंतजार है। शर्मा ने बताया कि न्यायाधीशों के अलावा जिला न्यायाधीश के अदालत के कर्मचारियों ने भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई और इनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 22000 के पार पहुंचा

राजधानी में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 1298 नये मरीज सामने आने के साथ ही मंगलवार को यहां इस महामारी के मामले बढ़कर 22000 के पार चले गये जबकि अबतक 556 मरीजों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां इससे पहले 31 मई को एक दिन में सर्वाधिक 1295 नये मरीज सामने आये थे।

एक बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 556 हो गयी है जबकि अबतक इसके 22,132 मामले सामने आये हैं। सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामले 20,834 थे जबकि 523 मरीजों की मौत हो चुकी थी।

देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हुई 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 97,581 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 95,526 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया