लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: दो साल बाद भी जांच के लिए दर्ज 758 मामले लंबित, 25 प्रतिशत मामलों में ही मुकदमा शुरू हुआ

By विशाल कुमार | Updated: February 23, 2022 07:31 IST

पुलिस ने कहा कि चार्जशीट दायर किए जाने वाले 367 में से कम से कम 235 मामलों में पूरक जांच लंबित है। अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच पुलिस ने सिर्फ छह मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे367 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है और 384 मामलों में जांच लंबित है।तीन मामलों को रद्द करने की अर्जी दी गई, वहीं पिछले साल हाईकोर्ट ने चार एफआईआर रद्द कर दी थी।अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच पुलिस ने सिर्फ छह मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी।

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर दिल्ली दंगों के दो साल बाद भी हिंसा की जांच के लिए दर्ज किए गए 758 मामले लंबित हैं। 50 प्रतिशत एफआईआर में जांच अभी भी लंबित है और कम से कम 25 प्रतिशत मामलों में ही मुकदमा शुरू हुआ है जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।

बीते 27 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट को सौंपे गए आंकड़ों में पुलिस ने कहा था कि 367 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है और 384 मामलों में जांच लंबित है।

जहां तीन मामलों को रद्द करने की अर्जी दी गई, वहीं पिछले साल हाईकोर्ट ने चार एफआईआर रद्द कर दी थी। पुलिस ने कहा कि चार्जशीट दायर किए जाने वाले 367 में से कम से कम 235 मामलों में पूरक जांच लंबित है। अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच पुलिस ने सिर्फ छह मामलों में चार्जशीट दाखिल की थी।

पूर्वोत्तर दिल्ली पुलिस द्वारा कुल 758 में से 695 की जांच की जा रही है। 62 मामले अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिए गए और उनकी जांच के लिए तीन एसआईटी का गठन किया गया है।

मुख्य मामले में दंगों के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए, कई छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, लेकिन स्पेशल सेल के अनुसार, इसमें भी पूरक जांच लंबित है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्ली पुलिसदिल्ली हाईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?