लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगे : अदालत ने मंडोली जेल अधिकारियों से इशरत को धमकाने वाले कैदियों का वार्ड बदलने को कहा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को मंडोली जेल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन कैदियों का वार्ड बदल दें, जिन्होंने कथित तौर पर उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के मामले में सख्त गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत गिरफ्तार इशरत जहां को धमकी दी थी।

इसके साथ ही अधिकारियों को पूर्व कांग्रेसी पार्षद जहां की सुरक्षा से संबंधित सभी मामलों की निगरानी करने को कहा गया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने कहा कि जेल का प्रभारी होने के नाते जेल अधीक्षक को जेल में बंद कैदियों की सभी चिंताओं/सुरक्षा मामलों का निस्तारण तत्परता से गंभीरतापूर्वक करना चाहिए।

जहां ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मंडोली जेल में कैदियों द्वारा उसे बुरी तरह पीटा गया और उसे जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

अदालत ने बुधवार को अपने आदेश में कहा, “याचिकाकर्ता/आरोपी इशरत जहां के मुताबिक, जेल में उसे श्वेता, गुलशन और पूजा गोल्डन नाम की कुछ महिला कैदियों से प्रताड़ना, धमकी और मारपीट का सामना करना पड़ रहा है। इशरत जहां द्वारा दिये गए घटना के विवरण और आशंकाओं पर विचार करते हुए संबंधित जेल अधीक्षक को निर्देश दिया जाता है कि आरोपी इशरत जहां की सुरक्षा का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए।”

आदेश में कहा गया, “आरोपी इशरत जहां को कथित तौर पर धमकाने वाले अन्य कैदियों का वार्ड बदला जाना चाहिए और जेल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से आरोपी इशरत जहां की सुरक्षा से संबंधित मामलों और उसे धमकाने वाले अन्य कैदियों की गतिविधियों की निगरानी रखनी चाहिए। यह दोहराये जाने की जरूरत है कि जेल का प्रभारी होने के नाते जेल अधीक्षक को जेल में बंद कैदियों की सभी चिंताओं/सुरक्षा मामलों का निस्तारण तत्परता से गंभीरतापूर्वक करना चाहिए।”

भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के संदर्भ में अदालत ने कहा कि जहां चाहे तो मंडोली जेल के न्यायाधिकार क्षेत्र वाले मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज करना चाहती है, तो कर सकती हैं।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख पर जहां के साथ जेल अधीक्षक को भी पेश होने का निर्देश दिया है, जिससे उसकी चिंताओं को दूर करने के लिये उठाए गए कदमों व अन्य प्रशासनिक कार्रवाइयों से अदालत को अवगत करा सकें।

इस मामले में अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं