Delhi Rain Flood: बारिश से बेहाल दिल्ली, जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़, यातायात का बुरा हाल, सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद, देखें क्या-क्या है गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 13, 2023 08:21 PM2023-07-13T20:21:25+5:302023-07-13T20:24:26+5:30

DELHI RAIN FLOOD: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

DELHI RAIN FLOOD affected by rain flood rising water level  Yamuna river traffic all government and private schools closed till July 16 see guidelines see video | Delhi Rain Flood: बारिश से बेहाल दिल्ली, जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़, यातायात का बुरा हाल, सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद, देखें क्या-क्या है गाइडलाइन

photo-ani

Highlightsदिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़क पर हुए जलजमाव से भारी ट्रैफिक की स्थिति बन गई है। लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा। विशेष बैठक के बाद स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी।

DELHI RAIN FLOOD: राजधानी दिल्ली में बारिश और बाढ़ ने बुरा हाल कर दिया। 1978 के बाद ऐसी बाढ़ आई है। दिल्ली के कई इलाके में बुरा हाल है। लोग अपने घर के अंदर भी सेफ नहीं है। कई कॉलोनी में पानी भर गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गढ़ी मेंडू गांव के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। लाल किला 14 जुलाई तक सार्वजनिक और सामान्य के लिए बंद रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण कई जगहों पर यातायात के लिए मार्ग बदले गए। इस वजह से भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। वीडियो सराय काले खां से है। शिक्षा निदेशालय (डीओई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली में सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 जुलाई तक बंद रहेंगे।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की एक विशेष बैठक के बाद स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। यह बैठक उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में हुई।

डीओई ने एक परिपत्र में कहा, ''यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर डीडीएमए द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल सभी उद्देशय के लिए 16 जुलाई (रविवार) तक बंद रहेंगे।''

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 208.48 मीटर तक पहुंच गया, जिसकी वजह से आस-पास की सड़कों, घरों और सरकारी संस्थानों में पानी भर गया। इतना ही नहीं नदी के करीब रहने वाले लोगों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है।

Web Title: DELHI RAIN FLOOD affected by rain flood rising water level  Yamuna river traffic all government and private schools closed till July 16 see guidelines see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे