लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: हल्की बारिश के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, आज बारिश होने की संभावना नहीं

By अंजली चौहान | Updated: November 11, 2023 09:10 IST

शुक्रवार को हुई बारिश के कारण मामूली सुधार के बावजूद शनिवार को दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही।

Open in App

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है। मगर अभी भी ये खराब श्रेणी में बना हुआ है। पिछले दिन रात भर हुई बारिश के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 पर था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

राष्ट्रीय राजधानी के प्रदूषण हॉटस्पॉट में से एक, आनंद विहार में, AQI 282 दर्ज किया गया, जबकि आरके पुरम में यह 220 था। पंजाबी बाग में AQI 236 दर्ज किया गया, और ITO में शनिवार सुबह यह 263 था। शहर का AQI गुरुवार को 437 और बुधवार को 426 था।

बारिश नहीं, आसमान में बादल छाए रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम वर्षा की योजना बनाई थी लेकिन उससे पहले ही बारिश होने से हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा जा रहा है। हालांकि, दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है जो कि दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय है। 

बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 500 से ऊपर कुछ भी 'गंभीर प्लस' में माना जाता है।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणवायु प्रदूषणदिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम