लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, एक्यूआई बढ़कर पहुंचा बेहद खराब स्तर पर

By आकाश चौरसिया | Updated: October 23, 2023 10:03 IST

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने आज का एक्यूआई काफी खराब श्रेणी में बताया है। इसे लेकर आईएमडी और आईएमटी ने पहले ही चेताया था। अब इसे लेकर सीक्यूएम ने ग्रेप-2 कैटेगरी के तहत पाबंदी लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली समेत एनसीआर का एक्यूआई फिर एक बार बढ़ गयाइसके साथ ही अब लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया हैवहीं, इससे पहले आईएमटी और आईएमडी ने भी चेताया था

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब की श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ ही आज दिल्ली का एक्यूआई 309 रहा। इस बात की जानकारी केंद्रीय कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने दी है। 

बढ़ते प्रदूषण का नजारा आनंद विहार, हसनपुर बस डिपो और नेशनल हाईवे 9 में देखा जा सकता है।बीते शनिवार को ही आईएमडी और आईएमटी ने सीक्यूएम को चेता दिया था।

दिल्ली एनसीआर में भी बीते दिनों में आए आंकड़ों के अनुसार ही रहा। इसके साथ यहां का एक्यूआई 322 पर जा पहुंचा है। यह दृश्य नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसी जगहों में देखा जा सकता है। 

वहीं, इंडिया गेट पर साइकिलिंग कर रहे कुछ लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अब वाकई में हमें प्रदूषण महसूस होने लगा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह पहले के मुकाबले थोड़ा बढ़ भी गया है। लेकिन आखिर में उन्होंने कहा कि अब हमें सड़कों पर साइकलिंग के अलावा किसी और ऑप्शन की ओर देखना होगा।  

वहीं एक और साइकिलिस्ट संजय चौधरी ने कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली में पिछले 10 से 12 दिनों से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। आज हम इसे आंखों के जरिए महसूस भी कर रहे हैं। धुंध भी घनी है। मुझे लगता है कि स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। हम अपने साथ मास्क रखते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई विकल्प है और अगर आपको सड़क पर रहना है, तो आप इसका सामना करना होगा।”

आपको बतातें चले कि आईएमडी और आईआईएमटी के सुझाव पर अमल करते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेप-2 (श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना) कैटेगरी के तहत पाबंदी लगा रखी है। 

वहीं, आईएमडी और आईएमटी ने चेताया था कि 23 और 24 अक्टूबर को दिल्ली समेत एनसीआर का एयर क्वालिटी काफी खराब की श्रेणी में रहेगा। 

ग्रेप-2 में शामिल हैं ये पाबंदियां-

-रोजाना सड़कों की सफाई की सफाई करना और साथ ही हर दूसरे दिन सड़कों पर पानी का छिड़काव करना है-कोयले या तंदूर का होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल नहीं होगा-अस्पतालों, रेल सर्विस, मेट्रो सेवा के अलावा कहीं और डिजल जनरेटर का उपयोग नहीं-साथ ही पार्किंग की फीस बढ़ा दी जाएगी, जिससे लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें-इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों की सेवाओं को भी जरुरत के हिसा से बढ़ाया जाएगा-वहीं, अब ट्राफिक पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी और अहम रोल अदा करना होगा।

टॅग्स :दिल्लीभारतNCRमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह