लाइव न्यूज़ :

5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 9, 2026 21:28 IST

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए 12 मार्च को बैठक कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी।पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की उम्मीद है।पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें और केरल में 140 सीटें हैं।

नई दिल्लीः भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति पश्चिम बंगाल और केरल में विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार करने के लिए 12 मार्च को बैठक कर सकती है। सूत्रों ने यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा सत्तारूढ़ पार्टी की उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सीईसी 12 मार्च को पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि भाजपा की चुनाव समिति तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए संभावित पार्टी उम्मीदवारों पर बाद में विचार करेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अगले कुछ दिनों में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश - पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें और केरल में 140 सीटें हैं। 2021 के पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं। केरल में भाजपा का कोई विधायक नहीं है। इस पार्टी ने 2016 के चुनावों में दक्षिणी राज्य में एक सीट जीती थी।

राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान : भाजपा नेता गोपीचंद मीणा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोपीचंद मीणा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के हालिया दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

मीणा ने कहा कि सात मार्च को अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के दौरे पर गई थीं और इस दौरान राज्य सरकार तथा प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति से जुड़े प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किया गया जोकि अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावचुनाव आयोगBJPनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाराजनाथ सिंहRajnath Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत