लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव 2020: राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से बीजेपी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए मांगे सुझाव, कही ये बात

By एएनआई | Updated: January 3, 2020 18:31 IST

भाजपा कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से पार्टी के घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए सुझाव मांगा है। बीजेपी नेता ने दिल्ली में लोगों से विकास के विभिन्न मुद्दे स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर सालह लेने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने 'मेरी दिल्ली मेरा सुझाव' कैम्पेन शुरू किया।भाजपा ने लोगों से घोषणा पत्र तैयार करने के लिए सुझाव मांगा है।ईरानी ने कहा कि हमें 6357171717 पर "मेरी दिल्ली मेरा सुझाव" के तहत हमें मिस्ड कॉल दें।

दिल्ली में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कद्दावर नेता व नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार (3 जनवरी) को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से पार्टी के घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए सुझाव मांगे हैं। बीजेपी नेता ने दिल्ली में लोगों से विकास के विभिन्न मुद्दे पर खासकर स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर सलाह देने के लिए कहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति ईरानी ने कहा, 'भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और सासंदों की दिल्ली के लोगों से अपील है कि वह विकास, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के लिए एक अध्याय लिखें। हम दिल्ली के सभी मतदाताओं से अनुरोध करते हैं कि वे हमें 6357171717 पर 'मेरी दिल्ली मेरा सुझाव' के तहत हमें मिस्ड कॉल दें। हम इसी के आधार पर अपना घोषणापत्र तैयार करेंगे।'उन्होंने आगे कहा, 'यह कार्यक्रम दो हफ्तों तक आयोजित किया जाएगा और 49 'रथों' को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। हर विधानसभा सीट क्षेत्र में 20 सुझाव बॉक्स रखे जाएंगे। हमें दिल्ली के लोगों से रचनात्मक संवाद करने की आवश्यकता है।' 

बता दें कि इसके अलावा भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए महापंचायत का आयोजन करने का भी ऐलान किया है। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए राजधानी में ग्रामीण वोट को इकट्ठा करने का प्रयास करेगी।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के अभियान के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है और अपने-अपने स्तर आग की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली की राजनीतिक गर्माहट के बीच खबरें आ रही हैं  कि भारतीय निर्वाचन आयोग( ईसीआई)  इस सप्ताह विधानसभा चुनाव की तारिखों का ऐलान कर सकता है। 

इधर, आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनावों की तैयारी में जुटे हुए हैं और वह अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां  गिना रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी सरकार ने डेंगू की बीमारी को खत्म किया, महीलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा दी और अस्पतालों  में अच्छी सुविधाएं दी हैं। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020स्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीजेपी संकल्प पत्रआम आदमी पार्टीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी