लाइव न्यूज़ :

Delhi Politics News: पंजाबी समाज को जनसंख्या के मुताबिक मिले राजनीतिक हिस्सेदारी, दिल्ली में अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा का विशाल सम्मेलन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2023 19:15 IST

Delhi Politics News: पंजाबी समाज को देशभर में राजनीतिक भागीदारी और समुचित हिस्सेदारी दिए जाने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम में 12 राज्यों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। पंजाबी समाज के उचित भागीदारी देगी, समाज का समर्थन भी उसे ही मिलेगा।

Delhi Politics News: अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा के 'पंजाबी महाकुंभ' में आज पंजाबी समाज के एक हजार से ज्यादा लोगों का जमावड़ा लगा। दिल्ली के करोल बाग में स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 राज्यों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने पंजाबी समाज को देशभर में राजनीतिक भागीदारी और समुचित हिस्सेदारी दिए जाने की मांग की।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्य वक्ता अरविन्द अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज को उसकी जनसंख्या के अनुपात में हर राज्य में राजनीतिक भागीदारी और पर्याप्त हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव में जो भी पार्टी पंजाबी समाज के उचित भागीदारी देगी, समाज का समर्थन भी उसे ही मिलेगा।

अरविन्द अरोड़ा ने कहा कि दिल्ली में पंजाबियों की संख्या 35 से 40 प्रतिशत है। इस आधार पर दिल्ली का मुख्यमंत्री पंजाबी समाज से होना चाहिए। उन्होंने 2021 में हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

सरकार से मांग की कि पंजाबी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में विभाजन विभीषिका की यादगार के तौर पर एक स्मृति भवन बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा के संरक्षक चिरंजीव मल्होत्रा ने कहा की हमें समाज की आवाज सरकार तक पहुंचानी है और यह मकसद तभी कामयाब होगा जब आप सब का साथ मिलेगा।

संस्था के महामंत्री वीरेंद्र खन्ना और संस्था के मीडिया प्रभारी सुरेश मनचन्दा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सुरेश मनचन्दा ने कहा की हमारी संस्था आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर सुनिश्चित है और हम अपने वोट की ताकत का सही इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस अवसर पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश मंत्री हरीश खुराना,  कारोल बाग से आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि, समाजसेवी अनूप खन्ना आदि दर्जनों की संख्या में इसस महापंचयत में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी