लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता अमित मालवीय की शिकायत पर 'द वायर' के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2022 21:02 IST

प्राथमिकी में द वायर' के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, इसके संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया और एमके वेणु और इसके उप संपादक और कार्यकारी समाचार निर्माता जाह्नवी सेन को नामजद किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएफआईआर में आरोप लगाया गया कि मीडिया कंपनी ने भाजपा नेता की प्रतिष्ठा को खराब करने और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाएप्राथमिकी में द वायर' के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, सिद्धार्थ भाटिया, एमके वेणु, जाह्नवी सेन का नाम

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 'द वायर' के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। न्यूज वेबसाइट के खिलाफ यह प्राथमिकी भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि मीडिया कंपनी ने भाजपा नेता की प्रतिष्ठा को खराब करने और धूमिल करने के लिए जाली दस्तावेज बनाए। 

प्राथमिकी में द वायर' के संस्थापक सिद्धार्थ वरदराजन, इसके संस्थापक संपादक सिद्धार्थ भाटिया और एमके वेणु और इसके उप संपादक और कार्यकारी समाचार निर्माता जाह्नवी सेन को नामजद किया गया है। इन सभी के खिलाफ विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें धारा 420, 468, 469, 471, 500 आर/डब्ल्यू 120बी और 34 शामिल हैं। दिल्ली में पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस आयुक्त, अपराध के पास शिकायत दर्ज की गई थी।

इससे पहले 27 अक्टूबर को बीजेपी के अमित मालवीय ने 'द वायर' के खिलाफ आपराधिक और दीवानी कार्रवाई करने का फैसला किया था। उन्होंने अपना एक बयान जारी कर कहा था, "मैं न केवल आपराधिक प्रक्रिया को गति दे रहा हूं, बल्कि मैं उन पर एक दीवानी अदालत में मुकदमा भी करूंगा, क्योंकि उन्होंने मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने और खराब करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार किए हैं।"

6 अक्टूबर, 2022 को, द वायर ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें दावा किया गया कि मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिक) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को एक निजी अकाउंट "क्रिंगअरचिविस्ट" द्वारा अपलोड किए जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर हटा दिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमित मालवीय, जो बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख हैं, को मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाने के लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त थे।

टॅग्स :FIRdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए