लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें पूरा विवरण

By रुस्तम राणा | Updated: August 13, 2024 17:16 IST

Traffic advisory for Independence Day celebrations 14-15 अगस्त की मध्य रात्रि से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की आठ प्रमुख सड़कें मंगलवार को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आम जनता के लिए बंदइनमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और उसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड शामिलइन रोडों में केवल वैध अनुमति वाले चुनिंदा वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 15 अगस्त को 'आजादी महोत्सव' के जश्न में डूबेगी। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफि एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सड़क बंद करने और वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की गई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिल्ली की आठ प्रमुख सड़कों को एक समयावधि के लिए जनता के लिए बंद रखा जाएगा। 

ये आठ सड़कें आम जनता के लिए रहेंगी बंद

ये आठ सड़कें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और उसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड हैं,  जो मंगलवार को सुबह 4 बजे से 11 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेंगी और केवल वैध अनुमति वाले चुनिंदा वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

रिहर्सल के लिए बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों की नो एंट्री

परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल के लिए बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को मंगलवार सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा से आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक सलीमगढ़ बाईपास होते हुए बाहरी रिंग रोड पर जाने से बचना चाहिए।

जनता के लिए ये हैं वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

इसमें कहा गया है कि उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपीएम मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना चाहिए।

महाराणा प्रताप और सराय काले खां ISBT बसों की भी नो एंट्री

14-15 अगस्त की मध्य रात्रि से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) द्वारा संचालित बसों सहित सिटी बसें 14-15 अगस्त की मध्य रात्रि से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक रिंग रोड पर नहीं चलेंगी और आईएसबीटी से एनएच-24 (एनएच-9)/रिंग रोड पर एनएच टी-पॉइंट के बीच नहीं चलेंगी और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करेंगी।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी