लाइव न्यूज़ :

दीप सिद्धू, जुगराज समेत चार पर दिल्ली पुलिस ने रखा 1 लाख का इनाम, ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में है तलाश

By विनीत कुमार | Updated: February 3, 2021 11:06 IST

किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस को दीप सिद्धू समेत कई आरोपियों की तलाश है। जुगराज सिंह पर भी एक लाख के इनाम की घोषणा दिल्ली पुलिस ने की है।

Open in App
ठळक मुद्देदीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक-एक लाख रुपये के इनाम की घोषणाजजबीर सिंह, बुटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार के इनाम की घोषणाट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस कर रही है इनकी तलाश

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह की सूचना देने वालों के लिए 1 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दिन हुई हिंसा के बाद से पुलिस को इनकी तलाश है।

पंजाबी स्टार दीप सिद्धू 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के दौरान लाल किले में मौजूद था। लाल किले पर धार्मिक झंडा फहरायए जाने के दौरान दीप सिद्धू ने एक फेसबुक लाइव भी किया था और आरोप हैं कि उसने भड़काऊ भाषण दिए और लोगों को उकसाया।

दूसरी ओर जुगराज सिंह की पहचान उस शख्स के तौर पर हुई है जिसने लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराया। दिल्ली पुलिस इस शख्स की पंजाब के साथ-साथ कई और राज्यों में तलाश कर रही है।

ट्रैक्टर परेड हिंसा: चार लोगों पर 50 हजार का इनाम

दिल्ली पुलिस ने जजबीर सिंह, बुटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर भी 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। इन पर भी 26 जनवरी के दिन हिंसा फैलाने और इसमें शामिल होने के आरोप हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर बीके सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। 

गौरतलब है कि दीप सिद्धू भले ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी हर संभावित ठिकाने पर तलाश कर रही है।

दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों ने सिद्धू की गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर के आधार पर लाल किला की हिंसा के मामले में सरकार पर सवाल उठाए थे। दीप सिद्धू ने 2019 में सनी देओल के लिए भी लोकसभा में जमकर प्रचार किया था। हालांकि, सनी देओल पहले ही सिद्धू से खुद को अलग कर चुके हैं।

टॅग्स :किसान आंदोलनदीप सिद्धूदिल्ली पुलिससनी देओलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप