लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्रियों ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि, पीएम ने कहा- सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे

By सुमित राय | Updated: June 17, 2020 16:04 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में भारत-चीन सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प पर कहा कि हमने कोशिश की कि मतभेद विवादों के आड़े ना आएं। चीन से लगी सीमा पर हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि चीन से लगी सीमा पर हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोशिश की कि मतभेद विवादों के आड़े ना आएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अ​मित शाह और 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोशिश की कि मतभेद विवादों के आड़े ना आएं। चीन से लगी सीमा पर हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

मुख्यमंत्रियों के साथ डिजिटल बैठक में पीएम मोदी ने कहा, "मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "हमने हमेशा ही प्रयास किया है कि मतभेद विवाद न बनें। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं। लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं। जब भी समय आया है हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।"

पीएम मोदी के साथ 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। (फोटो सोर्स- एएनआई)

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए हैं। इस खूनी झड़प पर घायल चार भारतीय जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह