लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः अपने कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली कराया, 1994 बैच की एजीएमयूटी कैडर की अधिकारी रिंकू दुग्गा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2023 18:07 IST

1994 बैच की एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर की अधिकारी रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में जातीय मामलों के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल एक अखबार की रिपोर्ट के बाद दिल्ली से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था।आईएएस दंपति ने अपने कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली करने को कहा था।1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं।

नई दिल्लीः अरुणाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को सरकार ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 1994 बैच की एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर की अधिकारी रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश में जातीय मामलों के प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया था।

दुग्गा और उनके पति संजीव खिरवार को पिछले साल एक अखबार की रिपोर्ट के बाद दिल्ली से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि आईएएस दंपति ने अपने कुत्ते को घुमाने के लिए खिलाड़ियों से स्टेडियम खाली करने को कहा था। खिरवार 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं।

सूत्रों ने कहा कि दुग्गा को उनके सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के बाद मौलिक नियम (एफआर) 56 (जे), केंद्रीय सिविल सेवा (सीसीएस) पेंशन नियम, 1972 के नियम 48 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर लगता है कि उसका कदम ‘‘जनहित’’ में है तो उसे सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत्त करने का अधिकार है। 

टॅग्स :IASअसमAssam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल