लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की चुनाव आयोग के दफ्तर में दस्तक, एक अधिकारी कोविड-19 संक्रमित पाया गया

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2020 12:30 IST

चुनाव आयोग का एक अधिकारी कोरोना संक्रमित मिला है। इस अधिकारी के संपर्क में आए कर्मचारियों को अब होम क्वारंटाइन होने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग का एक अधिकारी मिला कोरोना पॉजिटिवसंपर्क में आए अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन होने को कहा गया

कोरोना वायरस संक्रमण ने अब चुनाव आयोग के दफ्तर में अपनी दस्तक दे दी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार चुनाव आयोग का एक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन होने को कहा गया है। साथ ही अधिकारी के दफ्तर को सैनेटाइज किया जा रहा है।

इससे पहले रविवार को भी श्रम और रोजगार मंत्रालय के 11 कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले सप्ताह मंत्रालय के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद श्रम शक्ति भवन को चार और पांच जून को दो दिन के लिए संक्रमणमुक्त करने के लिहाज से बंद कर दिया गया था।  

इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की भी मीडिया रिपोर्ट आई है। केजरीवाल को रविवार से हल्का बुखार और गले में खराश है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कल उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। इस बीच उन्होंने ऐहतियातन खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,282 नये मामले सामने आने के साथ शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर रविवार शाम तक 28,936 हो गये। वहीं, देश की राजधानी में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 812 पहुंच गई है। 

दिल्ली सरकार के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 17,125 मरीज इलाजरत हैं, जबकि 10,999 लोग या तो संक्रमण मुक्त हो गये हैं, या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 1,320 नये मामले सामने आये थे। शहर में किसी एक दिन में सर्वाधिक मामले तीन जून को सामने आये थे और यह संख्या 1,513 थी।

वहीं, पूरे देश की बात करें तो कुल संक्रमितों की संख्या अब 256611 हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 125381 है। साथ ही 124094 मरीज ठीक/डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या अब भारत में 7135 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के  9,983 नए मामले आए। वहीं, इसी अवधि में 206 लोगों की मौत हुई है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसचुनाव आयोगसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह