लाइव न्यूज़ :

Delhi News Updates: एसी-कूलर भी बेहाल, दिल्ली में तापमान 45.5 के पार?, तपिश से लोग परेशान, लू सितम से बुरा हाल, रेड अलर्ट, 14 जून को राहत की उम्मीद

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2025 17:28 IST

Delhi Weather Today: आईएमडी के अनुसार कम से कम 12-13 जून तक दिल्ली में बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। बुधवार को जारी ‘रेड अलर्ट’ अगले दो दिन तक चरम स्थितियों के जारी रहने के पूर्वानुमान के बीच आया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस एवं 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि लगातार तीसरे दिन राजधानी में सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी भीषण गर्मी की चपेट में है और कई इलाकों में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिसके मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी के अनुसार कम से कम 12-13 जून तक दिल्ली में बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। बुधवार को जारी ‘रेड अलर्ट’ अगले दो दिन तक चरम स्थितियों के जारी रहने के पूर्वानुमान के बीच आया है।

हालांकि, 13 जून की रात और 14 जून को कुछ राहत मिल सकती है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की संभावना है। दोपहर दो बजे जारी आईएमडी के दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार, ‘‘दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई जगहों पर लू चलने की संभावना है’’ और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस एवं 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

दिल्ली में बुधवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों ही मौसम केंद्रों पर दर्ज तापमान सामान्य से काफी अधिक हैं।

राजधानी में सुबह के समय नमी का स्तर 39 प्रतिशत के मध्यम स्तर पर रहा, लेकिन गर्मी और शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के संयोजन ने परेशानी और बढ़ा दी है। ‘रेड अलर्ट’ में ‘‘कार्रवाई करें’’ की चेतावनी होती है। इसमें निवासियों से गर्मी के संपर्क से बचने, शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसके लिए पानी पीते रहने और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने का आग्रह किया जाता है।

इसमें सभी उम्र के लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों और लू लगने की बहुत अधिक संभावना की चेतावनी दी जाती है और कमजोर लोगों को अत्यधिक देखभाल की सलाह दी जाती है। आईएमडी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी 12 जून तक जारी रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 13 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज के साथ हल्की बारिश आंशिक राहत ला सकती है और ‘रेड अलर्ट’ की जगह ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। कुमार ने बताया, ‘‘उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले तीन से चार दिन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए अगले तीन दिन तक ‘रेड अलर्ट’ जारी रहेगा।’’ कुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर में आज और कल के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके बाद 13 जून को ‘ऑरेंज अलर्ट’ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जून की रात हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।’’

आईएमडी ने 12 जून और 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश तथा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने नागरिकों खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों जैसे संवेदनशील समूहों से एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, 14 जून के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है, हल्की से मध्यम बारिश के कारण तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। तब तक, राष्ट्रीय राजधानी में ‘हाई अलर्ट’ रहेगा क्योंकि अत्यधिक तापमान स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करता रहेगा।

टॅग्स :हीटवेवमानसूनमौसमदिल्लीNCRमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं