लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे बालाजी श्रीवास्तव,पुडुचेरी और मिजोरम के डीजीपी भी रहे, उत्तर प्रदेश से खास रिश्ता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2021 18:22 IST

पुडुचेरी तथा मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनौ साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं। मौजूदा जिम्मेदारी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।एस एन श्रीवास्तव ने भी फरवरी 2020 में अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कामकाज संभाला था।

नई दिल्लीः वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार को एस एन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया।

 

बालाजी श्रीवास्तव इस समय दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (सतर्कता) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने इससे पहले पुडुचेरी तथा मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है। वह नौ साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि 1988 बैच के अरुणाचल प्रदेश -गोवा - मिजोरम - और संघ शासित प्रदेश (एजीएमटीयू) कैडर के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव राष्ट्रीय राजधानी को पूर्णकालिक पुलिस प्रमुख मिलने तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

एस एन श्रीवास्तव ने भी फरवरी 2020 में अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली के पुलिस आयुक्त का कामकाज संभाला था और पिछले महीने ही उन्हें नियमित किया गया था। मूलरूप से लखनऊ के मलिहाबाद के रहने वाले बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली से ही उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने 1985 में सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से स्नातक किया।

आज सेवानिवृत्त हुए एस एन श्रीवास्तव

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। उप राज्यपाल अनिल बैजल की स्वीकृति से आदेश जारी किया गया है। उप सचिव (गृह) पवन कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के अनुसार, ‘‘इस समय दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में पदस्थ एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के आईपीएस सच्चिदानंद श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति की आयु पूरी करने के बाद 30 जून के प्रभाव से सरकारी सेवा से अवकाशप्राप्त करेंगे।’’

श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर थे। हालांकि, उन्हें पिछले महीने पूर्ण रूपेण इस पद पर नियुक्त किया गया था। गृह मंत्रालय द्वारा पिछले महीने जारी आदेश में कहा गया कि 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद पर काम करने की मंजूरी दे दी गयी है। उन्हें पिछले साल फरवरी में दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। इससे पहले उन्हें सीआरपीएफ से लाकर दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) के रूप में तैनात किया गया था।

टॅग्स :दिल्लीगृह मंत्रालयअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू