लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से कई जगह सड़कों पर भरा पानी...नोएडा के स्कूलों में आज छुट्टी

By विनीत कुमार | Updated: July 26, 2023 08:41 IST

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बुधवार सुबह लोगों का सामना तेज बारिश से हुआ। दिल्ली में सड़कों पर कई जगह पानी जमा हो गया है। नोएडा में भी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा आज के लिए की गई है।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर इलाकों में बुधवार सुबह तेज बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर रिंग रोड और नोएडा के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिली। बरसात के साथ-साथ काले घने बादल से अंधेरा छा गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की समस्या भी सामने आई है। इस बीच नोएडा के सभी स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा प्रशासन की ओर से की गई है।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार 26 जुलाई तक पश्चिमी तट पर और 25 से 27 जुलाई के बीच तेलंगाना समेत आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत में भी इस बीच अच्छी-खासी बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

यमुना खतरे के निशान से कुछ नीचे

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में यमुना खतरे के निशान से महज कुछ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मंगलवार रात 10 बजे पुराने यमुना पुल के पास यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर के मुकाबले 205.24 मीटर दर्ज किया गया। शाम सात बजे यह 205.32 मीटर था।

जल स्तर में वृद्धि चिंता का विषय है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। 13 जुलाई को 208.66 मीटर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान के आसपास मंडरा रहा था। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के बाद 10 जुलाई को शाम 5:00 बजे नदी खतरे के निशान को पार कर गई थी।

टॅग्स :दिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारमौसम रिपोर्टनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?