लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 20:02 IST

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था।विभाग ने सोमवार को कोहरे की संभावना जताई है।2022 में 12.3 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

नई दिल्लीः दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही रविवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम रहा जबकि इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच, दिल्ली में रविवार का दिन पिछले पांच साल में नवंबर माह में सबसे ठंडा रहा। रात के समय तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले तीन साल में सबसे कम रहा और मासिक औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा,

जबकि पिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था जबकि 2023 में यह 12 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 12.3 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभाग ने सोमवार को कोहरे की संभावना जताई है।

टॅग्स :मौसमदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचारमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?