दिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 20:02 IST2025-11-30T20:01:35+5:302025-11-30T20:02:47+5:30

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

delhi ncr mausam Cold increases Sunday coldest day November temperature 24-3 degrees Meteorological Department issued alert | दिल्ली में बढ़ी ठंड?, नवंबर का सबसे ठंडा दिन रविवार, तापमान 24.3 डिग्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsपिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था।विभाग ने सोमवार को कोहरे की संभावना जताई है।2022 में 12.3 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

नई दिल्लीः दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके साथ ही रविवार नवंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। विभाग ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम रहा जबकि इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच, दिल्ली में रविवार का दिन पिछले पांच साल में नवंबर माह में सबसे ठंडा रहा। रात के समय तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले तीन साल में सबसे कम रहा और मासिक औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा,

जबकि पिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल औसत न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था जबकि 2023 में यह 12 डिग्री सेल्सियस, 2022 में 12.3 डिग्री सेल्सियस और 2021 में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। विभाग ने सोमवार को कोहरे की संभावना जताई है।

Web Title: delhi ncr mausam Cold increases Sunday coldest day November temperature 24-3 degrees Meteorological Department issued alert

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे