लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनावः बीजेपी, कांग्रेस और आप ने कमर कसी, रामलीला मैदान भाजपा अध्यक्ष नड्डा रविवार को करेंगे रैली को संबोधित, इस मुद्दे पर चर्चा तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2022 20:16 IST

Delhi Municipal Corporation Elections: भाजपा नेताओं ने बताया कि 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने भी चुनावी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय एमसीडी के 250 वार्डों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा।दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी स्वयंसेवकों की 3000 टीम जनसंपर्क के लिए घर-घर जा रही हैं।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में संभवत: इस साल के आखिर में होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा रविवार को रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने भी चुनावी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी संभावना है कि नगर निगम वार्डों के परिसीमन के लिए बनी समिति इस महीने के आखिर तक यह काम पूरा कर लेगी जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय एमसीडी के 250 वार्डों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि 16 अक्टूबर को रामलीला मैदान में प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित पंच परमेश्वर सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। आप के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि पार्टी स्वयंसेवकों की 3000 टीम जनसंपर्क के लिए घर-घर जा रही हैं तथा भाजपा शासन में निगम में ‘व्यापक’ कुप्रशासन एवं कूड़ा कुप्रबंधन पर लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है।

एमसीडी चुनाव अप्रैल में होने वाले थे लेकिन तीन नगर निगमों के एकीकरण के केंद्र के फैसले के बाद दिल्ली निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की। अब, दिसंबर के आसपास चुनाव होने के आसार हैं। भाजपा उपाध्यक्ष आदित्य झा ने बताया कि पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को ‘विस्तारक’ नियुक्त किये हैं।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू की हैं तथा उसने उम्मीदवार चयन पर ‘फीडबैक’ के लिए जिला स्तर पर समन्वयक नियुक्त किये हैं। प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार और प्रदेश इकाई के अन्य नेता तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

टॅग्स :Delhi Municipal Corporationकांग्रेसअरविंद केजरीवालजेपी नड्डाराहुल गांधीjp naddaRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत