लाइव न्यूज़ :

Delhi Municipal Corporation Election 2022: अब गुजरात के बजाय दिल्ली निगम चुनाव पर फोकस करेगी आप, बदली रणनीति, जानें आखिर क्या है वजह

By शरद गुप्ता | Updated: November 23, 2022 19:50 IST

Delhi Municipal Corporation Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 1 और 5 दिसंबर को होगा और दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा.

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव के बजाय अब दिल्ली नगर निगम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे. दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान पार्टी 1000 नुक्कड़ सभाएं करेगी.नेता दिल्ली के चप्पे-चप्पे में आयोजित छोटी-छोटी जन सभाओं के जरिए लोगों से संवाद करेंगे. 

नई दिल्लीः गुजरात में कांग्रेस और भाजपा अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव के बजाय अब दिल्ली नगर निगम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 1 और 5 दिसंबर को होगा और दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि जानबूझकर केंद्र सरकार दिल्ली नगर निगम के चुनाव गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ ही करा रही है जिससे आप नेता दोनों में से एक चुनाव पर ही ध्यान दे पाएंगे. केजरीवाल ने पहले दोनों चुनाव के बीच संतुलन साधने की कोशिश की थी. लेकिन जब लगा कि दोनों हाथ से निकल सकते हैं तो उन्होंने केवल दिल्ली पर ही ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया. 

पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान पार्टी 1000 नुक्कड़ सभाएं करेगी, डांस फॉर डेमोक्रेसी और गिटार कंसर्ट आयोजित किए जाएंगे.  पार्टी के सभी बड़े नेता दिल्ली के चप्पे-चप्पे में आयोजित छोटी-छोटी जन सभाओं के जरिए लोगों से संवाद करेंगे. 

यह है योजनाः

आप का चुनाव प्रचार भी भाजपा की तरह नेता केंद्रित है. उनका नारा है - केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद. हाथ के प्रचार का मुद्दा होगा कि हमने दिल्ली में काम किया है, हम और काम करेंगे, इसलिए हमें वोट दो. 

इसलिए बदली रणनीतिः

दरअसल भाजपा ने गुजरात का प्रचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को दिल्ली नगर निगम के प्रचार में उतार दिया है. केजरीवाल किसी भी हालत में दिल्ली नगर निगम हाथ से नहीं जाने देना चाहते. इसीलिए कब गुजरात के बजाय उनका फोकस दिल्ली पर हो गया है.  

 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालGopal Raiमनीष सिसोदियाजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो