लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट पर 30 नवंबर को मतदान, देखिए किस-किस वार्ड में पड़ेंगे वोट, सीएम रेखा गुप्ता और सांसद कमलजीत सहरावत कर रही थीं प्रतिनिधित्व

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 15:05 IST

Delhi Municipal Corporation by-elections 2025: उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमतदान 30 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिना किसी विराम के होगा। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद के रूप में करती थीं।कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद खाली हो गया था।

Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को होंगे। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। नामांकन की प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू होगी। मतदान 30 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिना किसी विराम के होगा।

आयोग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर होगी।

उपचुनाव मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर में होंगे। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पार्षद के रूप में करती थीं।

जबकि द्वारका-बी वार्ड भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद खाली हो गया था। शेष वार्ड भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा पार्षदों द्वारा फरवरी में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने के बाद खाली हुए हैं।

टॅग्स :उपचुनावदिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationरेखा गुप्ताBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो