लाइव न्यूज़ :

Delhi Municipal Corporation: भाजपा ने मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और डिप्टी मेयर के लिए कमल बागड़ी को बनाया उम्मीदवार, आप के शैली और आले इकबाल से टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2022 12:44 IST

Delhi Municipal Corporation: शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली मेयर उम्मीदवार के रूप में चुना है। राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए लड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया।स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में टक्कर देखने को मिल सकती है। शालीमार बाग से तीन बार की पार्षद रेखा गुप्ता को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा ने दिल्ली मेयर उम्मीदवार के रूप में चुना है। राम नगर वार्ड के कमल बागड़ी डिप्टी मेयर पद के लिए लड़ेंगे।

सात दिसंबर को ‘आप’ ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल तक चले शासन पर विराम लगा दिया था। 250 सदस्यीय नगर निकाय में 104 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भाजपा ने मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर सहित एमसीडी के विभिन्न पदों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया।

मेयर पद के लिए रेखा गुप्ता और स्थायी समिति सदस्य पद के लिए द्वारका से पार्षद कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह पहले दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने क्रमशः दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए शेली ओबेरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

दोनों ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने स्थाई समिति के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया, जिनमें करावल नगर वार्ड से आमिल मलिक, हरिनगर वार्ड से रमिंदर कौर, सीमापुरी वार्ड से मोहिनी जीनवाल और जंगपुरा वार्ड से सारिका चौधरी शामिल हैं।

‘आप’ ने गत शुक्रवार को महापौर और उप महापौर सहित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के रूप में छह नामों की घोषणा की थी। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इन छह नामों पर मुहर लगाई गई थी। महापौर और उपमहापौर उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहीं आतिशी ने कहा कि दिल्लीवासियों ने शहर की सफाई की जिम्मेदारी ‘आप’ को सौंपी है।

 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावDelhi Municipal Corporationआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?