लाइव न्यूज़ :

Delhi Monsoon: दिल्ली में अब तक 913.1 मिलीमीटर बारिश, सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक, अभी और टूटेगा रिकॉर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 06:00 IST

Delhi Monsoon: दो या तीन दिनों में हुई भारी बारिश ने समग्र बारिश में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश वाले दिनों की संख्या अधिक रही, जिससे समग्र बारिश में वृद्धि हुई।913.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो सामान्य आंकड़े से 56 प्रतिशत अधिक है।दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।

Delhi Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस मानसून में अब तक 913.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी मौसम विभाग के आंकड़े से मिली। निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता स्काईमेट वेदर सर्विसेज के महेश पलावत ने बताया कि इस साल दिल्ली में असामान्य रूप से अधिक बारिश के दिन देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि जुलाई में शहर में कम बारिश वाले दिन दर्ज किये गए, लेकिन दो या तीन दिनों में हुई भारी बारिश ने समग्र बारिश में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पलावत ने कहा कि इसी तरह, अगस्त में बारिश वाले दिनों की संख्या अधिक रही, जिससे समग्र बारिश में वृद्धि हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सफदरजंग मौसम केंद्र ने इस मौसम में 586.9 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले 913.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो सामान्य आंकड़े से 56 प्रतिशत अधिक है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई और इस मानसून में अब तक राजधानी में 913.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत से 85 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष (मुख्यालय) को बारिश से संबंधित घटनाओं की सात शिकायतें मिलीं - चार जलजमाव की और तीन पेड़ गिरने की।

मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

टॅग्स :मौसमदिल्लीमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी